जैक्सन की याद में दुनियाभर में हुए कार्यक्रम (लीड-1)

उधर माइकल जैक्सन की मौत की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा है कि जैक्सन की मौत हत्या का मामला है लेकिन इसकी वजह दवाओं का गलत सम्मिश्रण है।

काठमांडू में जैक्सन के जन्मदिन के अवसर पर उनके नृत्य की जीवंत प्रस्तुति देखी जा सकेगी। इस महान अमेरिकी सितारे के 51वें जन्मदिन पर अद्भुत रूप से जैक्सन जैसा ही दिखने वाला और योग्य कलाकार उन्हें विशेष श्रद्धांजलि देगा।

'माइकल जैक्सन ऑफ जंजीबार' के नाम से मशहूर 27 वर्षीय अफ्रीकी डांसर फी फरीदी शनिवार को काठमाण्डू में अपनी एकल प्रस्तुति देंगे। यहां वह पॉप संगीत की पहचान जैक्सन की ही पद्धति से लंबे समय तक डांस करने का विश्व रिकॉर्ड बनाने की मंशा रखते हैं। उनकी यहां लगातार बिना रुके 12 घंटे तक प्रस्तुति देने की योजना है।

फरीदी का कहना है, "मेरा मकसद उनकी याद में सबसे लंबी एकल 'एमजे प्रस्तुति' देने का है। मैं उनके जन्मदिन पर विश्व पटल पर 'एमजे प्रस्तुति' दूंगा। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे और प्यार करेंगे।"। गोल्डन सूट और जैक्सन की पहचान बन गए ब्लैक हैट पहनकर वह अपनी प्रस्तुति देंगे।

फरीदी डांस की 'एमजे स्टाइल' के साथ अफ्रीकी डांस और हिपहोप भी सिखाते हैं। उनका कहना है कि वे जब छह साल के थे तभी से जैक्सन के नृत्य की नकल कर रहे हैं। जैक्सन की मृत्यु के समय वह मुंबई में थे, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उन्होंने एक नृत्य प्रस्तुति दी थी।

उड़ीसा के कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी के समुद्र तट पर रेत से 15 फुट के गिटार के साथ जैक्सन की मूर्ति बनाई है। पटनायक ने कहा, "मैं जैक्सन का प्रशंसक हूं। मैंने जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह मूर्ति बनाई है।"

पटनायक ने अपने छात्रों की सहायता से शुक्रवार देर रात जैक्सन की मूर्ति तैयार की थी। उन्होंने कहा कि दुनिया के इस अद्वितीय कलाकार की रेत से प्रतिमा बनाने में पांच घंटे लगे।

उधर माइकल जैक्सन की मौत के जांच अधिकारी ने एक बयान में कहा कि बेहोशी के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली दो दवाएं प्रोपोफोल और लौरजेपाम ही जैक्सन के मौत का कारण बनीं।

अधिकारी ने कहा, "जैक्सन की मौत हत्या का मामला है लेकिन यह दवाओं के गलत सम्मिश्रण का नतीजा है। ऐसे में जरूरी नहीं है कि इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज हो।"

जैक्सन के चिकित्सक कोनार्ड मरे पहले ही इस मामले में संदेह के घेरे में हैं। उल्लेखनीय है कि दवा की अतिरिक्त खुराक लेने के बाद जैक्सन की 25 जून को मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+