अब जसवंत के समर्थन में आईं मेनका गांधी
मेनका ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "भाजपा नेतृत्व जसवंत सिंह को निष्कासित कर सकता है लेकिन वे ऐसा निर्णय लेने से पहले यदि उनकी किताब को पढ़ लेते तो यह निष्पक्ष और उपयुक्त होता।"
मेनका यहां अपने आंवला संसदीय क्षेत्र में होने जा रहे दो विधानसभा उपचुनावों के लिए एक जनसभा को संबोधित करने आईं थीं।
बहरहाल मेनका ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि जसवंत सिंह का निष्कासन सही था या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications