तिब्बत में जलवायु परिवर्तन पर शोध के लिए भारत और चीन ने हाथ मिलाए
रमेश ने कहा, "हमने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त गहन शोध को सांस्थानिक गठजोड़ में परिवर्तित करने का फैसला किया है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी एवं चीनी संस्थान कोल्ड एवं एरिड रिजन्स एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च ने संयुक्त शोध करने का निर्णय लिया है।" रमेश हाल ही में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन गए थे।
रमेश ने इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस(आईडीएसए) द्वारा तैयार रिपोर्ट 'भारत के लिए जलवायु परिवर्तन का सुरक्षा परिणाम' को जारी किए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से एक अनौपचारिक बातचीत में यह बात बताई।
एक चीनी दल इस परियोजना को अंतिम रूप देने के इरादे से अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में भारत आएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल जलवायु परिवर्तन की विकट समस्या से निपटने में द्विपक्षीय सहयोग को खास दिशा देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications