राजस्थान में तेल शोधक संयंत्र लगाए जाने की मांग
केयर्न इंडिया के मंगला ऑयल फील्ड, जिसे पिछले दो दशकों में भारत की सबसे बड़ी तेल खोज माना जाता है, पर उत्पादन कार्य के उद्घाटन के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "अब जब राज्य में तेल उत्पादन शुरू हो गया है, यहां एक तेल शोधक संयंत्र भी होना चाहिए।" इस मौके पर प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद थे।
गहलोत ने कहा कि तेल शोधक संयंत्र की स्थापना के बाद विदेशी कच्चे तेल की ढुलाई के लिए निर्माणाधीन पाइप लाईन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। संयंत्र में विदेशी कच्चे तेल का शोधन कर भारी लाभ अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने इसकी भी पुष्टि की कि वह इस मसले पर प्रधानमंत्री से भी बातचीत कर चुके हैं। इस मौके पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा ने स्वीकार किया कि यह मांग कई बार उठ चुकी है।
इस मौके पर ओएनजीसी के चेयरमैन आर.एस शर्मा ने कहा कि राज्य में ऐसी किसी भी परियोजना के लिए राज्य सरकार की ओर से आकर्षक रियायतें व सुविधाएं जरूरी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications