इराक में हमलों में 10 मरे, 31 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि उत्तरी प्रांत सलाह अल-दीन के शिरकत शहर में एक आत्मघाती हमले में छह लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए।
राजधानी बगदाद से 170 किलोमीटर उत्तर में
हमलावर ने एक बाजार में अपनी कार को विस्फोट से उड़ा दिया। हमले में मरने वालों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
उधर निनवेह प्रांत के सिंजार शहर में कार बम हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications