1.83 करोड़ रुपये में बिकी भेड़
डेवरओनेवल परफेक्सन नामक भेड़ ने सात वर्ष पूर्व 134,000 पाउंड कीमत वाली भेड़ का रिकार्ड तोड़ दिया। यह भेड़ गुरुवार को स्कोटिश नेशनल टेक्सेल सेल के दौरान बिकी थी।
'टेक्सेल शीप सोसाइटी' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन येट्स ने कहा कि 231,000 पाउंड में भेड़ की ब्रिकी से सभी आश्चर्यचकित हैं।
इससे पहले ब्रिटेन की सबसे महंगी भेड़ होने का गौरव टोफिल जो को प्राप्त था। इसके मालिकों ने पांच साल में 10 लाख पाउंड से अधिक कमाई की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications