पाकिस्तान में 6 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सेना ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने थाना इलाके में तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों को मार गिराया। छठा आतंकवादी थाकोट के समीप मारा गया।
सुरक्षा बलों ने दो स्थानों से कम से कम 11 आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया।
सेना ने अप्रैल में स्वात इलाके में सैन्य अभियान शुरू किया था और पिछले महीने सरकार ने घोषणा की थी कि विद्रोही परास्त हो चुके हैं और उनका नेटवर्क ध्वस्त हो चुका है लेकिन छिटपुट हिंसा जारी रहने की चेतावनी दी थी।
इलाके में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान अभी तक जारी है। अब तक स्वात इलाके में 1700 से अधिक आतंकवादी मारे गए और 160 सैनिकों को भी जान गंवानी पड़ी है। इसके अलावा भारी संख्या में संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
स्वात और उसके पड़ोसी जिलों में भीषण लड़ाई के कारण लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा था लेकिन अब सरकार का कहना है कि अधिकांश लोग अपने घरों को लौट चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications