आडवाणी ने की आरएसएस प्रमुख से मुलाकात
भागवत से मुलाकात करने के लिए आडवाणी शनिवार को संघ के दिल्ली स्थित कार्यालय 'केशव कुंज' पहुंचे। उन्होंने मुलाकात के एजेंडा के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया।
आडवाणी की भागवत से यह मुलाकात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू और आनंत कुमार की शुक्रवार शाम हुई मुलाकात के बाद हुई है। भागवत से शुक्रवार शाम ढाई घंटे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा बाद इन चारों नेताओं ने आडवाणी से मुलाकात की थी।
आडवाणी के साथ शनिवार को हुई भेंट से चौबीस घंटे पूर्व, शुक्रवार को संघ प्रमुख ने एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा से आंतरिक कलह को खत्म करने को कहा था। साथ ही भागवत ने कहा था कि भाजपा अपनी राख से भी उठ खड़ी होगी और उन्हें भरोसा है कि पार्टी का पतन नहीं होगा।
इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भूवन चंद खंडूरी ने भी संघ प्रमुख से मुलाकात की। गौरतलब है कि खंडूरी को विधायकों के असंतोष के चलते कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications