खुल गया ओबामा के कुत्ते के घुंघराले बालों का राज!

वाशिंगटन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पुर्तगाली वाटर डॉग के आंकड़ों से शोधकर्ताओं को उन गुणसूत्रों की पहचान में सहायता मिली है, जिनके कारण कुछ कुत्तों के बाल घुंघराले और कुछ के लंबे होते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पास भी इसी नस्ल का कुत्ता है।

राष्ट्रीय शोध संस्थान (एनआईएच) के अध्ययन से सामने आया है कि सात शुद्ध नस्लों के कुत्तों में देखे जाने वाले बालों के प्रकार में अंतर के लिए केवल तीन गुणसूत्रों की भिन्नता जिम्मेदार है।

उटाह विश्वविद्यालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अध्ययन के निष्कर्षो से कई गुणसूत्रों के कारण मानवों में होने वाले जटिल रोगों को समझने का भी संकेत मिला है।

विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर और 20 शोधकर्ताओं में से एक के.गोर्डन लार्क ने कहा,"हम उस दल के सदस्य थे जिसने पाया कि सात प्रकार के शुद्ध नस्ल के कुत्तों के बालों के आकार के 90 प्रतिशत हिस्से को केवल तीन गुणसूत्र नियंत्रित करते हैं।"

उसी विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान के शोध विशेषज्ञ केविन चेज ने बताया,"हमने उन गुणसूत्रों की पहचान करने में सहायता की, जो घुंघराले या लंबे बालों के लिए जिम्मेदार हैं।"

अध्ययन का प्रकाशन जर्नल साइंस के ऑनलाइन प्रकाशन में किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+