भारत के सहयोग से तमिल शरणार्थियों को पुनर्वासित करेंगे : जयसिंघे

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में श्रीलंका के वर्तमान उच्चायु़क्त रोमेश जयसिंघे ने कहा कि श्रीलंका भारत के साथ रणनीतिक रिश्ते को और मजबूत बनाने का प्रयास जारी रखेगा एवं लिट्टे के खिलाफ सैन्य मुहिम के दौरान बेघर हुए लोगों को भारत के सहयोग से पुनर्वासित करेगा।

जयसिंघे को श्रीलंका का नया विदेश सचिव नियुक्त करने की घोषणा की गई है। वह 1 अक्टूबर को विदेश सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जयसिंघे ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "श्रीलंका सरकार आंतरिक शरणार्थियोंे की घर वापसी के प्रति वचनबद्ध है। हम इन शरणार्थियों को पुनर्वासित करने में भारत का सहयोग चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि करीब 300,000 तमिल शरणार्थियों के पुनर्वास के सरकारी प्रयासों को भारत से मिल रहे सहयोग को लेकर हम आभारी हैं। वह कहते हैं, "हमें पूरा भरोसा है कि भारत के सहयोग से हम इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।"

जयसिंघे देश के मौजूदा विदेश सचिव पलिथा कोहोना की जगह लेंगे, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ में श्रीलंका का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

भारत में जयसिंघे की जगह श्रीलंकाई उच्चायुक्त पद की जिम्मेदारी प्रसाद करियावासम संभालेंगे। विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव करियावासम वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+