बांग्लादेश में गैर कानूनी हत्याओं पर विरोध
समाचार पत्र 'न्यू एज' की शनिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, "आठ जनवरी को अवामी लीग के प्रतिनिधित्व वाली गठबंधन सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से 28 अगस्त तक के अर्से में 61 लोगों की हत्याएं हो चुकी है"। इनमें पूर्बा बंगलार कम्युनिस्ट पार्टी (जनजुद्धा), गना मुक्ति फौज और बिपल्बी कम्युनिस्ट पार्टी (रेड फ्लैग) के नेता शामिल हैं।
मृतकों में सिलेसिलाए वस्त्र तैयार करने वाले उद्योगों के कर्मचारी, ढाका पोलिटेक्निक संस्थान के छात्र और संदिग्ध अपराधी भी शामिल हैं।
कानूनी एजेंसियों विशेषकर रेपिड एक्शन बटालियन के 10 कर्मियों के खिलाफ 27 मई को हुई ढाका पोलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के दो छात्रों की मौत के सिलसिले में मुकदमा चलाया गया है।
बांग्लादेश में हुई गैर कानूनी हत्याओं की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों द्वारा बड़े स्तर पर कड़ी आलोचना की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications