पुरुष फैशन वीक का ग्रांड फिनाले 11 सितंबर से
नई दिल्ली के वसंत कुंज के ग्रांड होटल में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले वेन हुसैन इंडिया मेन्स वीक (वीएचआईएमडब्ल्यू) के ग्रांड फिनाले में देश के प्रमुख डिजाइनर आशीष सोनी, रोहित गांधी और राहुल खन्ना भी शामिल होंगे।
तीन दिवसीय इस मैन्स फैशन शो में 28 अन्य डिजाइनर भी अपने डिजाइनर वस्त्रों और एसेसरीज के साथ इसमें शिरकत करेंगे।
फिनाले में सोनी के डिजाइन जहां आधुनिक और प्रायोगिक होंगे वहीं रोहित गांधी और राहुल खन्ना के कलेक्शन 'हाइपरनेचर' (औद्योगिकीकरण से प्रभावित मानव संस्कृति) की अवधारणा के चारों ओर घूमेंगे।
कलेक्शन के संबंध में बात करते हुए सोनी कहते हैं, "कपड़े चुस्त और शॉर्ट हैं। जो काले, चारकोल और सफेद रंग के हैं, जिनमें नीले रंग की भी छटा दिखेगी"।
डिजाइनर्स द्वारा ये कलेक्शन विशेष रूप से वीडॉट (वेन हुसैन) के लिए तैयार किए गए हैं। ये वस्त्र अगले वर्ष की शुरूआत में वेन हुसैन और वीडॉट स्टोर्स पर मिलने लगेंगे।
फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने एक वक्तव्य में कहा है, "यह तीन डिजाइनर भारत के मुख्य डिजाइनरों में शामिल हैं, जो अपने डिजाइन और कपड़े के चयन के लिए जाने जाते हैं। लोगों के बीच इनकी एक पहचान है और ये मेन्स फैशन में सबसे अच्छा कलेक्शन पेश करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications