विदेशी महिलाओं के साथ अभद्रता के आरोप में 3 गिरफ्तार
ब्रिटेन की फिल्म निर्माता शायनी एनी लोगीनाटो, अम्बरीन लतीफ व किम पिछले एक हफ्ते से पाठा क्षेत्र में डेरा डालकर गुलाबी गैंग की कमांडर सम्पत पाल की कार्यशैली पर डाक्यूमेन्ट्री फिल्म बना रही हैं। 26 अगस्त की शाम मंदाकिनी नदी के किनारे शंकर ढाबा में भोजन करने के दौरान इन विदेशी महिलाओं के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर तीन अज्ञात युवकों ने सम्पत पाल पर चाकू से हमला कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद चित्रकूट पुलिस ने 28 अगस्त को रोहित, संदीप सिंह व प्रशान्त शुक्ला नामक युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
कर्वी कोतवाल चन्द्रधर गौड़ ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। गुलाबी गैंग महिला उत्पीड़न के खिलाफ काम करने वाली संस्था है। इसमें करीब पांच हजार महिलाएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications