पोकरण-2 पर विवाद अनावश्यक : प्रधानमंत्री (लीड-1)

सिंह ने संवाददाताओं से कहा,"कुछ वैज्ञानिकों ने गलत प्रभाव छोड़ा है। पोकरण परीक्षणों पर अनावश्यक विवाद पैदा किया गया है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के परमाणु कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले कलाम ने स्पष्ट कर दिया कि पोकरण-2 परीक्षण सफल रहे थे।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक के. संथानम के पोकरण-2 परमाणु परीक्षणों के विफल रहने के दावे पर बाड़मेर से 20 किलोमीटर दूर रामसर में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना शिविर के दौरे के दौरान टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से यह बात कही।

उल्लेखनीय है कि डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक कलाम ने कहा था कि परीक्षण सफल थे और इसे आंकड़ों से सिद्ध किया गया था।

परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख अनिल काकोडकर ने भी कहा था कि परीक्षणों से 100 प्रतिशत इच्छित परिणाम हासिल हुआ था।

रक्षा मंत्रालय ने भी संथानम के बयान पर तत्काल प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए कहा था कि भारत के पास पर्याप्त परमाणु प्रतिरोध क्षमता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+