नदियों को बचाने के लिए आम आदमी आगे आएं : राजेन्द्र सिंह
'नदी बचाओ तालाब बचाओ आन्दोलन' से जुड़े सिंह इस सप्ताह मंदाकिनी नदी को प्रदूषण मुक्त कराने का आह्वान करते हुए कहा कि नदियों को आजादी देने व उन्हें बचाने का काम सरकारें नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि सत्ता सुख भोग रहे राजनेताओं की करनी और कथनी में काफी अंतर है।
उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में जल की वास्तविक समस्या का निदान नदियों से ही सम्भव है। इनको जिन्दा रखने के लिए आम आदमी को जागना होगा और संघर्ष करना होगा।
उन्होंने कहा, "आज नदियों को मैला ढोने वाली मालगाड़ी बना दिया गया है। यही हाल रहा तो देश की सभी नदियां बच्चों को सुनाने की कहानी बन जाएंगी। आज की सभ्यता पुरानी संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications