मेक्सिको के तेल उत्पादन में 4 फीसदी गिरावट का अनुमान
अगर वर्ष 2008 से अभी तक के कुल उत्पादन के संदर्भ में बात की जाए तो यह गिरावट 14 फीसदी है। मेक्सिको की ऊर्जा सचिव ज्योर्गिना केसेल और स्टेट ऑयल कंपनी पेट्रोलॉस मेक्सिकन्स के प्रमुख जेसस रेयस हेरोल्स ने भी अपने-अपने बयान में तेल उत्पादन में इतनी ही गिरावट की पुष्टि की है।
दोनों अधिकारियों ने बताया कि तेल में उत्पादन में भारी गिरावट की मुख्य वजह है समुद्री तेल क्षेत्र कैंटारेल फील्ड की उत्पादन क्षमता का सिमटना। कभी यह देश का सबसे बड़ा तेल उत्पादन केंद्र हुआ करता था। केसल ने कहा, "हम तेल उत्पादन में भारी गिरावट का सामना कर रहे हैं। हम शायद इस कमी की भरपाई कई वर्षो तक नहीं कर पाए।" देश का कुल तेल उत्पादन 26 लाख बैरेल है जो अगले घटकर 25 लाख बैरल हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications