करजई के प्रतिद्वंद्वी का चुनाव में व्यापक धांधली का अरोप

लंदन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने कहा है कि उनके देश की नई सरकार की वैधता दांव पर है क्योंकि चुनाव में सरकार ने व्यापक स्तर पर धांधली की है।

उन्होंने कहा,"मेरा मानना है कि यदि प्रक्रियाएं नहीं बचेंगी, तो अफगानिस्तान भी नहीं बचेगा।"

दैनिक समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' में शनिवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में अब्दुल्ला ने कहा, "इसका क्या अर्थ है? चुनाव में भारी धांधली करने वाले शासन को अगले पांच वर्षो के लिए थोप दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि इस सरकार के सामने सबसे बड़ी समस्या वैधानिकता की होगी।

राष्ट्रपति करजई के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला ने कहा कि वह 20 अगस्त को हुए चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ सभी कानूनी उपाय अपनाएंगे और यदि विफल रहे तो चुनाव को स्वीकार नहीं करेंगे।

अखबार ने कहा है कि अफगान चुनाव अधिकारियों ने ईरान के विवादास्पद चुनाव परिणाम के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों जैसी स्थिति से निपटने के लिए आपात योजना तैयार की है।

अफगानिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षकों को1,500 से अधिक शिकायतें मिली हैं। इनमें से 100 से अधिक अब्दुल्ला के खेमे से हैं।

राष्ट्रपति चुनाव का अंतिम नतीजा 17 सितम्बर के पहले आने की संभावना नहीं है। यदि किसी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत मत नहीं मिले तो चुनाव दूसरे दौर में प्रवेश करेगा, तब परिणाम मध्य अक्टूबर से पहले आने की संभावना नहीं होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+