भोजन और दवाओं के साथ मरीजों को मिलेगी नकद राशि

यह राशि उन लोगों को दी जाएगी जो असम सरकार की 5 करोड़ रुपये की योजना के तहत यहां के चिकित्सा महाविद्यालयों के अस्पतालों व जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में अपना इलाज कराएंगे।

'मराम' (असमिया में 'मराम' शब्द का अर्थ है 'प्रेम') योजना के तहत चिकित्सा महाविद्यालयों से संबद्ध अस्पतालों में इलाज कराने वालों को प्रतिदिन 100 रुपये नकद मिलेंगे जबकि जिला अस्पतालों में इलाज कराने वालों को 75 रुपये मिलेंगे। ये योजना 15 सितंबर से शुरू होगी।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमांत विस्वा सरमा ने आईएएनएस से कहा, "निसंदेह यह देश की पहली ऐसी योजना है। मरीजों को आर्थिक राहत देने के मकसद से इसे शुरू किया गया है"।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को निशुल्क भोजन व दवाएं भी दी जाएंगी।

मंत्री ने कहा, "मरीजों को अधिकतम सात दिनों की अवधि तक हर रात नकद रुपये दिए जाएंगे"

सरमा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दाखिल होने वाले मरीजों के ऊपर आर्थिक भार कम करने के लिए ऐसा किया गया है।

साल की शुरूआत में असम सरकार ने कई अनूठी स्वास्थ्य योजनाओं की एक श्रेणी घोषित की है। इन योजनाओं में 18 करोड़ रुपये राशि की भी एक योजना शामिल है जिसके तहत लिंग भेद की परंपरा को दूर करने की दृष्टि से बच्चियों और आगे चलकर बनने वाली मांओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+