गर्भस्थ शिशुओं के दिल पर नजर रखने वाला उपकरण
महाराष्ट्र के मनोहरभाई पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्न ोलॉजी के ए.के मित्रा और उनके सहयोगियों ने भ्रूण के दिल की धड़कन पर नजर रखने वाला यह यंत्र ईजाद किया है। मित्रा ने बताया कि इस साधारण यंत्र में दो माइक्रोफोन लगे हैं। यंत्र उस वक्त गर्भस्थ शिशु के दिल की धड़कन पर नजर रखता है जब मां आराम कर रही होती है या सो रही होती है।
गर्भस्थ शिशुओं पर नजर रखने के लिए अल्ट्रासाउंड निगरानी प्रणाली का इस्तेमाल किया जाता रहा है, पर ज्यादा अल्ट्रासाउंड शिशु के लिए खतरनाक भी होता है। वैसे, यह प्रणाली भ्रूण के दिल की धड़कन पर लगातार नजर नहीं रख सकती। यह नया यंत्र इस समस्या का समाधान उपलब्ध कराता है।
यंत्र का पहला माइक्रोफोन मां के पेट से जुड़ा होता। यह माइक्रोफोन शिशु के दिल की धड़कन पर निगरानी रखता है। दूसरा माइक्रोफोन इससे थोड़ी दूरी पर लगा होता है। यह माइक्रोफोन परिवेश और शरीर की हरकतों पर नजर रखता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications