प्रतिबंधित हथियार ले जा रहा जहाज जब्त : यूएई
समाचार एजेंसी डीपीए ने कूटनीतिक सूत्रों के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। यूएई ने जहाज को महीने के शुरुआत में जब्त किया था और इस संबंध में उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अवगत करा दिया है।
दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहेप के अनुसार इस मसले पर चर्चा करने के लिए जल्द ही सुरक्षा परिषद की बैठक होगी। यूएई द्वारा जब्त जहाज में ग्रेनेड लांचर से जैसे हथियार थे।
उल्लेखनीय है कि हथियार खरीदने के मामले में ईरान, उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा ग्राहक है। अमेरिका के अनुसार उत्तर कोरिया से ईरान प्रतिवर्ष 2 अरब डॉलर के हथियार खरीदता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications