इंडोनेशिया में जहाज डूबने से 7 लोग मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस अधिकारी रस्तम हादी के हवाले बताया है कि यह दुर्घटना तपीन जिले में जहाज के बंदरगाह छोड़ने के बाद हुई। जहाज में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।
पुलिस प्रमुख रिजकी मौलना ने सरकारी अंतरा न्यूज एजेंसी को बताया कि घटना में 110 लोगों को बचा लिया गया। जहाज के कप्तान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जहाज की क्षमता 45 यात्रियों की की थी जबकि उसमें 132 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications