चंद्रयान के साथ रेडियो संपर्क टूटा
इसरो की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "भारतीय समय के अनुसार संपर्क शनिवार सुबह 01.30 बजे टूट गया है। क्योंकि ब्यालालू स्थित डीप स्पेस नेटवर्क (डीएसएन)को यान से आखिरी डाटा 00.25 बजे तक का प्राप्त हुआ।"
अंतरिक्ष वैज्ञानिक यान की उप-प्रणालियों की पड़ताल के लिए उसके दूरमापी डाटा (टेलीमेटरी)का विश्लेषण कर रहे हैं।
बयान में कहा गया है कि यान ने कक्षा में 312 दिन बिताए हैं और चंद्रमा की 3,400 परिक्रमाएं कीं। यान ने अत्याधुनिक सेंसरों से बड़ी मात्रा में जानकारियां उपलब्ध करवायीं।
चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर 2008 को श्रीहरिकोटा से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications