बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, 21 लोगों की मौत
पीएमसीएच में गुरुवार को छह और गत 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत हो गई। वेतन में वृद्धि की मांग करते हुए पीएमसीएच के 400 से अधिक जूनियर डॉक्टर गुरुवार से ही हड़ताल पर हैं।
हड़ताल से सबसे अधिक अपातकालीन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अस्पताल प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग से सहायाता मांगी है। समीप के विभिन्न अस्पतालों से 50 से अधिक चिकित्सकों को बुलाया गया है।
पीएमसीएच के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि गत दो दिनों में सैंकड़ों मरीजों को निजी अस्पतालों का रूख करना पड़ा।
जूनियर डॉक्टरों के संघ के एक नेता ने कहा है कि वेतन में वृद्धि की मांग गत दो वर्ष से की जा रही है लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में प्रथम वर्ष के छात्र को 13,000 रुपये, द्वितीय वर्ष के छात्र को 14,000 और तृतीय वर्ष के छात्र को 15,000 रुपये दिए जाते हैं।
उन्होंने कहा, "हमारी मांग है कि पड़ोसी राज्यों की तरह यहां भी वेतन बढ़ाकर 22,500 रुपये कर दिया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications