पोखरण-2 परीक्षण सफल थे : प्रधानमंत्री
सिंह ने कहा, "पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम पहले ही स्पष्टीकरण देते हुए इसे सफल करार दे चुके हैं। पोखरण परीक्षणों के बारे में अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।"
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक के. संथानम के पोखरण-2 परमाणु परीक्षणों के विफल रहने के दावे पर बाड़मेर से 20 किलोमीटर दूर रामसर में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना शिविर के दौरे के दौरान टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से यह कहा।
उल्लेखनीय है कि डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक कलाम ने कहा था कि परीक्षण सफल थे और इसे आंकड़ों से सिद्ध किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications