आस्ट्रेलिया की उपप्रधानमंत्री करेंगी शिक्षा संस्थान का शुभारंभ
उनकी यात्रा कार्यक्रम में नई दिल्ली में आस्ट्रेलिया-भारत संस्थान का शुभारंभ करना शामिल है। दोनों देशों के नागरिकों में बेहतर आपसी समझ बनाने की दिशा में यह एक पहल है।
पिछले तीन महीनों में आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर बढ़ते कथित नस्लीय हमलों की पृष्ठभूमि में गिलार्ड का यह दौरा हो रहा है।
यह संस्थान मेलबर्न विश्वविद्यालय, न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय और ला ट्रोबो विश्वविद्यालय का संयुक्त उद्यम है, जो शोध, स्नातक प्रशिक्षण, कार्यकारी जानकारी, नीतिगत सलाह में सहयोग देने के साथ ही दोनों देशों के लिए लाभदायक ज्ञान को उपलब्ध कराएगा।
गिलार्ड की यात्रा से पूर्व आस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने कहा है कि इसके माध्यम से छात्रों, कर्मचारियों और आस्ट्रेलियाई समुदाय को भारत के बारे विस्तृत जानकारी मिलेगी। अध्ययन पाठ्यक्रमों, सम्मेलनों और प्रासंगिक शोधों के माध्यम से द्विपक्षीय संबंध समृद्ध होंगे।
शिक्षा और रोजगार जैसे विभागों की प्रमुख गिलार्ड चेन्नई भी जाएंगी, जहां से हर वर्ष काफी अधिक संख्या में छात्र आस्ट्रेलिया जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में अध्ययन कर रहे करीब 100,000 भारतीय छात्र वहां की अर्थव्यवस्था में करीब दो अरब डॉलर का योगदान करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications