स्मृति विलोप से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं
यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया (यूडब्ल्यूए) के वेस्टर्न आस्ट्रेलियन सेंटर फॉर हेल्थ एंड एजिंग के निदेशक लियोन फ्लीकर ने हाल ही में एक अध्ययन किया, जिसमें कहा गया है कि शारीरिक श्रम करने वाले, ध्रूमपान नहीं करने वाले और सामाजिक कार्यो में रूचि रखने वाले लोगों में स्मृति विलोप का खतरा कम पाया जाता है।
लियोन ने कहा कि इस प्रकार के काम करने वालों में जहां मानसिक बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम होता है, वहीं दिल संबंधी बीमारी की भी आशंका भी कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि स्मरण शक्ति खोने जैसी बीमारी से चिंतित रहने वालों के लिए यह बड़ी खबर है।
लियोन ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना महंगा नहीं होता है और इसके लिए दवा की भी जरूरत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि वह सभी लोगों से कहेंगे कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications