स्वाइन फ्लू : देश भर में मृतकों की संख्या 82 हुई
शुक्रवार को बेंगलुरू में दो और बिजापुर और नासिक में एक-एक व्यक्ति की मौत स्वाइन फ्लू से हो गई। वहीं शुक्रवार को इस बीमारी के 139 नए मामले सामने आए थे। केवल दिल्ली में 19 नए मामले सामने आए, जिससे यहां इससे संक्रमित लोगों की संख्या 571 हो गई है।
दिल्ली सरकार ने सभी चार निजी जांच प्रयोगशालाओं को निर्देश दिया कि मरीज में एच1एन1 की पुष्टि होने पर नोडल अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सूचित किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications