चिड़ियाघर से चुराए गए ब्राजीलियाई बंदर बरामद
पुलिस अधीक्षक दीपांशु काबरा ने आईएएनएस को बताया,"हमने शुक्रवार रात भिलाई शहर में एक ग्राहक के रूप में राजू सैकिया को प्रलोभन देकर सात बंदर खरीदने का उससे सौदा किया।"
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे प्रति बंदर 500,000 रुपये देने का सौदा पक्का किया।
काबरा ने बताया,"कोलकाता के चिड़ियाघर से आठ अगस्त को आठ बंदर चुराए गए थे लेकिन सैकिया के कब्जे से सिर्फ सात बंदर ही बरामद हो सके क्योंकि कोलकाता से रायपुर के 900 किलोमीटर लंबे सफर के दौरान एक बंदर की मौत हो चुकी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications