उत्तर प्रदेश में हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि राजधानी लखनऊ से 300 किलोमीटर दूर चंदौली के मुगलशराय रेलवे स्टेशन से अरविंद कुमार और जितेंद्र जायसवाल को विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी)और पुलिस ने एक विशेष अभियान में शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
चंदौली जिला पुलिस प्रमुख लक्ष्मीनारायण ने आईएएनएस को बताया, "कुमार और जासवाल ने यह स्वीकार किया कि हेरोइन राजस्थान के कोटा शहर में रहने वाला जसवीर अहमद ने पाकिस्तान से लाया गया था।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications