अफगानिस्तान में 6 आतंकवादियोंकी मौत, 13 घायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रांत के पुलिस प्रमुख फकीर अहमद अस्कर ने बताया कि तालिबान के हथियारबंद आतंकवादियों ने शुक्रवार को पश्तरोद जिले की एक पुलिस चौकी पर हमला किया। पुलिस ने आतंकवादियों का मुकाबला किया।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सेना के लड़ाकू हेलीकाप्टरों की मदद से कई घंटे चली लड़ाई के दौरान छह आतंकवादी मारे गए।
पुलिस प्रमुख ने यह भी बताया कि लड़ाई में 13 आतंकवादी और एक पुलिसकर्मी घायल भी हुए। तालिबान आतंकवादियों ने इस घटना के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications