सफल था परमाणु परीक्षणः कलाम

Abdul KAlam
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति एवं परमाणु वैज्ञानिक ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने गुरुवार को भारत की परमाणु प्रतिरोध क्षमता का बचाव किया है। कलाम ने कहा कि वर्ष 1998 में थर्मोन्यूक्लियर डिवाइस का परीक्षण पूरी तरह सफल रहा था।

जबकि पोकरण में दूसरे परमाणु परीक्षणों में समन्वयक की भूमिका निभाने वाले के.संथानम ने दावा किया था कि परीक्षण सफल नहीं थे। देश के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्र ने संथानम के दावे को खारिज कर दिया है।

कलाम ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि परीक्षण के बाद परिणामों की दो आधारों पर विस्तृत समीक्षा की गई थी। पहला, विस्फोट स्थल के आसपास लगे भूकंप संबंधी उपकरण और दूसरा परीक्षण के बाद घटना स्थल से रेडियोएक्टिव पदार्थो के नमूनों का संग्रहण।

आंकड़ों के अनुसार परीक्षण सफल

उन्होंने कहा कि परियोजना दल द्वारा स्थापित आंकड़ों के अनुसार परीक्षण सफल रहा। उल्लेखनीय है कि परीक्षण के कुछ महीनों बाद कलाम ने कहा था कि परीक्षण से 45 किलोटन ऊर्जा पैदा हुई थी।

संथानम के बयान के बारे में पूछे जाने पर ब्रजेश मिश्र ने कहा, "प्रश्न यह है कि हम उन पर विश्वास करें या उनके बॉस (कलाम) पर?" मिश्र ने कहा कि संथानम देश को गुमराह कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है कि वह शायद व्यापक परमाणु परीक्षण निषेध संधि (सीटीबीटी) के विरोध में हैं।

चिदंबरम ने हैरानी जताई

इससे पहले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व शीर्ष अधिकारी एवं 1998 के परमाणु परीक्षण के समन्वयक रहे के. संथानम के परीक्षण के सुरक्षा के लिहाज से असफल रहने के दावे पर गृहमंत्री पी.चिदंबरम ने हैरानी जताई।

संथानम ने आईएएनएस से कहा, "हम व्यापक परमाणु परीक्षण निषेध संधि (सीटीबीटी) पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते। हमें और परीक्षण करने चाहिए जो सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक हैं।"

केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि वह एक समाचार पत्र में प्रकाशित इस रिपोर्ट को देखकर 'अचरज' में पड़ गए हैं कि पोकरण में हुए द्वितीय परमाणु परीक्षण इच्छित नतीजे पाने में नाकाम रहे थे।

चिदंबरम ने कहा, "मैंने वह रिपोर्ट देखी है। मैं हैरान हूं। सरकार इसका पता लगाएगी।" चिदंबरम एक समाचार पत्र में गुरुवार को प्रकाशित उस रिपोर्ट के संबंध में संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे जिसमें 1998 के परमाणु परीक्षणों से संबद्ध रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक के.संथानम के हवाले से कहा गया है कि जिस थर्मोन्यूक्लियर डिवाइस का परीक्षण किया गया था वह नाकाम रहा था।


इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+