चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू का 12वां मरीज
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "यह मरीज 24 अगस्त को स्विट्जरलैंड से लौटा था। उसने बुधवार को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध संस्थान (पीजीआईएमईआर) के चिकित्सकों से संपर्क किया।"
अधिकारी ने कहा, "मरीज की हालिया विदेश यात्रा को देखते हुए हमने उसे तत्काल एक अलग वार्ड में भर्ती कर लिया। उसके चिकित्सीय नमूनों की जांच सकारात्मक रही है। उसके चार परिजनों को भी सेक्टर-16 स्थित मकान में अलग रखा गया है।"
चंडीगढ़ में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के तीन और संदिग्ध मामले सामने आए। यहां अब तक 125 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है जिनमें से 12 में इस बीमारी की पुष्टि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications