स्वाइन फ्लू की आशंका से विधि संस्थान बंद
यहां इस संस्थान के अलावा कुछ अन्य शैक्षणिक संस्थानों को स्वाइन फ्लू के मद्देनजर बंद किया जा चुका है। कनार्टक में अब तक इस बीमारी से 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
एनएलएसआईयू के कुलपति आर. वेंकेट राव ने आईएएनएस को बताया, "यह निर्णय सावधानी के मद्देनजर लिया गया है। विश्वविद्यालय 10 दिनों के लिए बंद किया गया है ताकि पूरे परिसर की सफाई हो सके। यह काम शुरू भी हो चुका है।"
यह विश्वविद्यालय 30 अगस्त को फिर से खुलेगा। राव ने कहा, "हम कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। जब विश्वविद्यालय फिर से खुलेगा तो छात्रों को अपना चिकित्सा प्रमाण पत्र लाने के लिए कहा जाएगा। हम आगे छात्रों की जांच भी कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications