चीन में भूकंप के झटके

शिननिंग,(चीन) 28 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के पश्चिमोत्तर हिस्से में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 9.52 बजे महसूस किए गए। किंगहाइ प्रांत के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उसके बाद से सुबह 11 बजे भूकंप के कम तीव्रता वाले 128 झटके महसूस किए जा चुके हैं। इनमें से एक की तीव्रता 5.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र डैकचेडान क्षेत्र में था। इस क्षेत्र की आबादी ज्यादा नहीं है और समुद्र तल से उसकी ऊंचाई 4000 मीटर है।

प्रांतीय सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब तक इमारत ढहने या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रभावित इलाके में राहत कार्यो के लिए राष्ट्रीय आपदा घटाव समिति और नागरिक मामलों के मंत्रालय के कर्मी भेजे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+