मलेशियाई पुलिस को दुष्कर्म के आरोपी पाकिस्तानी की तलाश
मलेशियाई समाचार पत्र 'स्टार डेली' के अनुसार सितंबर 2006 में पाकिस्तानी नागरिक पर उसकी पत्नी ने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।
महिला ने कहा था कि पाकिस्तानी नागरिक से उसकी शादी दिसंबर 2005 में हुई थी। शादी के बाद महिला को पता चला कि उसका पति उसकी बेटी के साथ बुरा बर्ताव कर रहा है।
पाकिस्तानी नागरिक को जमानत पर रिहा कर दिया गया था और उसे पुन: दो जुलाई को अदातल में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। कुआलालंपुर में पुलिस ने लोगों से पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार करने में प्रशासन की सहायता करने की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications