पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन ने राजद छोड़ा
पिछले लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले तस्लीमुद्दीन ने शुक्रवार को कहा, "मैंने राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।"
तस्लीमुद्दीन ने राजद प्रमुख लालू यादव की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा, "लालू ने कभी मुझे सम्मान नहीं दिया। उन्होंने हमेशा मेरा अपमान किया।" उन्होंने अपनी हार की वजह के लिए भी लालू को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि उनके पास कई पार्टी से प्रस्ताव आए हैं लेकिन अभी वह इसका खुलासा नहीं करेंगे कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे।
जनता दल (युनाइटेड) में शामिल होने के अटकलों के बीच उन्होंने कहा, "मैं जद (यु) में शामिल होता हूं या नहीं यह बहुत जल्द स्पष्ट हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications