दिल्ली मेट्रो रेल में बम की अफवाह
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो की रिठाला जाने वाली लाइन-1 की रेलगाड़ी में शुक्रवार रात को बम की अफवाह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दरअसर यात्रियों ने रेलगाड़ी की एक बोगी में एक लावारिस वस्तु देखी और हड़कंप मच गया।
मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा कि लावारिस वस्तु देखने के बाद यात्रियों ने अलार्म बजाया तो ड्राइवर ने सुरक्षाकर्मियों को बुला लिया। यात्रियों को गाड़ी से निकालकर गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने लावारिस वस्तु की जांच की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications