खुफिया कैमरा इस्तेमाल करने पर वकील हिरासत में
न्यायाधीश जे.आर. मिधा की अदालत में वकील मनप्रीत कौर ने अपने पेन कैमरा को अपनी कोट की ऊपर वाली जेब में रखा था, अचानक वह चमक उठा। इसके बाद संदेह के आधार पर अदालत के कर्मचारियों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने महिला वकील से करीब तीन घंटे तक पूछताछ करने के बाद उसे रिहा कर दिया। पुलिस ने कहा कि वकील के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications