ब्राजील में स्वाइन फ्लू से हुईं सबसे ज्यादा 577 मौतें
ब्राजीलिया, 28 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील में स्वाइन फ्लू से अब तक 577 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में इस बीमारी से सबसे ज्यादा मौतें इसी देश में हुईं हैं।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले शुक्रवार तक यहां स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा 488 था। अब जब 16 से 22 अगस्त के बीच मरने वालों की जांच रिपोर्ट आई तो यह आंकड़ा बढ़कर 577 हो गया।
मंत्रालय ने बताया कि यहां स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या 5,206 हो गई है। सरकार ने स्वाइन फ्लू की दवा की खरीद के लिए 2.1 अरब डॉलर आवंटित करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू से अमेरिका में 522, अर्जेटीना में 439 और मेक्सिको में 179 लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications