स्पेन की अर्थव्यवस्था में 4.2 फीसदी की गिरावट
मैड्रिड, 28 अगस्त (आईएएनएस)। चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान स्पेन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 4.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक वर्ष 1970 के बाद यहां की जीडीपी में यह सबसे बड़ी गिरावट है। राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान (आईएनई) ने बताया कि अप्रैल से जून के दौरान स्पेन में बेरोजगारी दर भी 7.1 फीसदी तक पहुंच गई।
आईएनई की ओर से कहा गया है कि दूसरी तिमाही में मकानों की खरीदारी में भी पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.9 फीसदी की गिरावट देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications