जरदारी-ब्राउन ने की आतंकवाद पर चर्चा
डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जुड़ने वाली सीमा के इलाकों में सुरक्षा दोनों देशों की प्राथमिकता में शामिल हैं।
जरदारी और ब्राउन ने उग्रवाद की जड़ को खत्म करने पर सहमति जताई।
जरदारी इन दिनों यूरोप के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बताया जाता है कि इस दौरान वे अफगानिस्तान से लगती अपने देश की सीमा की सुरक्षा के लिए पश्चिमी देशों से सहयोग पर चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications