जबलपुर में रेलगाड़ी से 190 कछुए बरामद

जबलपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में साकेत एक्सप्रेस में लावारिस मिले एक बैग सें 190 कछुए बरामद किए गए हैं। इन कछुओं की तस्करी करने वालों का खुलासा नहीं हो पाया है।

वन विभाग के रेंज अधिकारी क़े बी. मिश्रा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि फैजाबाद से जबलपुर आई साकेत एक्सप्रेस की सामान्य बोगी से एक बैग मिला जिसे खोलने पर उसके भीतर से 190 कछुए पाए गए। बरामद कछुए चार प्रमुख प्रजातियों के हैं।

बताया गया है कि साकेत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के पास तीन बैग थे और आशंका है कि वह तस्कर गिरोह का हो सकता है। मिश्रा के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली है कि उस संदिग्ध व्यक्ति ने कटनी और सतना में एक-एक बैग स्टेशन पर आए व्यक्ति को सौंपा।

उन्हें आशंका है कि बैग को वह संदिग्ध व्यक्ति अपनी सीट पर छोड़कर गया होगा, तभी वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बैग को हिलता डुलता पाकर खोलकर देखा तो उसके भीतर कछुए निकले। वन विभाग तस्करी करने वालों की तलाश कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+