मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव स्थगित
प्रदेश में इस बार भी छात्र संघ के चुनाव सरकार ने अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का निर्णय लिया है । इसके तहत 28 और 29 अगस्त को छात्र संघ का गठन प्रस्तावित था। विभिन्न महाविद्यालयों की परीक्षाओं के नतीजे न आने पर कम छात्रों की चुनाव में हिस्सेदारी रहने की संभावना थी और इसी को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध भी जताया था।
सभी छात्रों की चुनाव में भागीदारी तय करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने अकादमिक कैलेन्डर में परिवर्तन का प्रस्ताव कुलाधिपति राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर के पास भेजा जिस पर उन्होंने अपनी मुहर लगा दी। अब छात्र संगठन चुनाव का संशोधित कार्यक्रम 22 व 23 सितम्बर को तय किया गया है।
शासन की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि छात्र संघ चुनाव स्थगित करने का निर्णय इस लिए लेना पड़ा है क्योंकि चार विश्वविद्यालयों के सम्पूर्ण परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications