डेल के मुनाफे में 23 फीसदी की गिरावट
सैन फ्रांसिस्को, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी कंप्यूटर निर्माता कंपनी डेल के मुनाफे में चालू वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही के दौरान 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कंपनी की ओर से कहा गया है कि मुनाफे में गिरावट के बावजूद 12.76 अरब डॉलर की बिक्री पर उसने 47.2 करोड़ डॉलर की कमाई की जो उम्मीदों से कहीं ज्यादा है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी माइकल डेल ने कहा, "अगर मांग का मौजूदा रुख बना रहता है तो हमें इस वर्ष की दूसरी छमाही में और ज्यादा राजस्व प्राप्त हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications