मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू का नया मामला नहीं
भोपाल, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू का न तो नया संदिग्ध मामला सामने आया है और न ही किसी नमूने की जांच रिपोर्ट आई है।
स्वाइन फ्लू कंट्रोल रूम के चिकित्सक डॉ जे.के. गकखर ने आईएएनएस को बताया कि प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 80 संदिग्ध मरीजों के मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को न तो कोई संदिग्ध मामला आया है और न ही किसी नमूने की जांच रिपोर्ट आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications