उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 10 नए मामले
लखनऊ, 28 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 10 लोगों में स्वाइन पुष्टि होने के बाद सूबे में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 79 पहुंच गई है।
लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायोलाजी विभाग के प्रमुख टी.एन.ढोल ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि 40 नमूनों की जांच के बाद 10 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
ढोल ने बताया जिन लोगों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण पाया गया है, वे सभी मरीज लखनऊ के रहने वाले हैं और सभी का संक्रमण अभी प्रारंभिक अवस्था में है।
प्रदेश में आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच एसजीपीजीआईएमएस में ही की जा रही है।
एसजीपीजीआईएमएस के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को 35 से नये संदिग्ध नमूने जांच के लिए आये हैं। इससे पहले गुरूवार को लखनऊ के ही रहने वाले आठ लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications