अगवा होने के 18 वर्षो बाद मुक्त हुई युवती
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने इस युवती को कैलीफोर्निया के ग्रामीण इलाके एंटिओक के एक मकान से मुक्त कराया। आरोपी फिलिप गैरिडो (58) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गैरिडो ने इस युवती को उस समय बस स्टॉप से अगवा कर लिया था जब वह महज 11 वर्ष की थी। गैरिडो और उसकी पत्नी नैंसी (54) को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर अपहरण, बलात्कार और साजिश रचने सहित कई मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म की शिकार यह युवती इस व्यक्ति के दो बच्चों की मां भी बनी गई। एक अधिकारी ने बताया, "इन दोनों बच्चों को कभी स्कूल और चिकित्सक के पास नहीं जाने दिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications