पाकिस्तान में अमेरिकी और आत्मघाती हमलों में 28 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक आत्मघाती हमलावर ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे खिबर जिले में इफ्तार के लिए एकत्रित हुए स्थानीय पुलिस के जवानों के बीच खुद को उड़ा लिया।
सरकारी अधिकारी तारिक हयात खान ने बताया, "शुरुआती खबरों के मुताबिक आत्मघाती हमलावर एक नौजवान था और वह हाथ में पानी की बोतल लिए हुए था। उसने भीड़ में खड़े होकर खुद को उड़ा लिया।"
अधिकारियों ने बताया कि हमले में 22 लोग मारे गए। आत्मघाती हमलावर के शव को बरामद कर लिया गया है।
उधर, दक्षिणी वजीरिस्तान में अमेरिकी विमान द्वारा किए गए मिसाइल हमले में अलकायदा के कम से कम छह संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications