पाकिस्तान हाफिज सईद के खिलाफ नोटिस का परीक्षण करेगा (लीड-1)

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने लंदन में संवादादाता सम्मलेन में कहा, "हम इंटरपोल के नोटिस का परीक्षण करेंगे।" उन्होंने कहा कि नोटिस को तामील करने के लिए कुछ निर्धारित प्रक्रियाओं की जरूरत होती है।

मलिक ने कहा कि पाकिस्तान को भारत ने हाल ही में एक और दस्तावेज सौंपा है लेकिन उसका निरीक्षण किया जाना बाकी है। इसके बाद ही पता चलेगा कि नोटिस को तामील करने की प्रक्रिया संबंधी जरूरी चीजें इसमें है या नहीं।

मलिक ने कहा कि हमें वास्तविक साक्ष्य की जरूरत हैं जो अदालत में परीक्षण में खरा उतर सके। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा अब तक की गई कार्रवाई पारदर्शी है।

उल्लेखनीय है कि इंटरपोल ने मंगलवार को सईद के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है।

इससे पहले मुंबई हमले की सुनवाई कर रही मुंबई की अदालत ने हाफिज सईद सहित 21 अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मुंबई हमले में 26 विदेशी समेत 170 लोगों की मौत हो गई थी।

भारत ने गुरुवार को कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ और भी जानकारी साझा करने को तैयार है लेकिन अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान कार्रवाई करे।

भारत ने पिछले दिनों पाकिस्तान को पांचवां दस्तावेज सौंपा था जिसमें प्रमुख रूप से हाफिज सईद के बारे में जानकारी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+