दलाई लामा की ताईवान यात्रा गैर राजनीतिक रखने प्रयास
तिब्बत के निर्वासित धर्मगुरु की इस यात्रा का मकसद मोराकोट तूफान के प्रभावितों को सांत्वना देना है। शुक्रवार को ताईपेई स्थित उनके कार्यालय से सूचना मिली है कि वह रविवार रात को भारत से ताईपेई पहुंचेंगे और शुक्रवार की सुबह यहां से वापस चले जाएंगे।
दलाई लामा मोराकोट तूफान से गंभीर रूप से प्रभावित दक्षिणी ताईवान में वह कम से कम तीन दिन बिताएंगे। लेकिन यह जगह राजधानी और मीडिया के फोकस दोनों से दूर है।
दलाई लामा के कार्यालय के एक कर्मचारी ने बताया, "दलाई लामा सोमवार का पूरा दिन काओसियूंग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों को देखने और तूफान प्रभावितों से मुलाकात करने में बिताएंगे"।
उनके कार्यालय के मुताबिक मंगलवार को भी वह काओसियूंग में ही रहेंगे और बुधवार का दिन प्रार्थना सभाएं करने और भाषण देने में बिताएंगे। उनके गुरुवार के कार्यक्रम अभी अनिश्चित हैं।
दक्षिणी ताईवान के स्थानीय नेताओं ने दलाई लामा को 8 अगस्त को ताईवान में आए तूफान मोराकोट के प्रभावितों को सांत्वना देने के लिए आमंत्रित किया है। इस तूफान में कम से कम 461 लोग मारे गए थे और 192 लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications